Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्राधिकारी सलेमपुर के उपस्थिति में जनसेवा संचालकों की बैठक

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के उपस्थिति में जनसेवा संचालकों की बैठक

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर में मंगलवार शाम को कोतवाली पर जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ सीओ दीपक शुक्ला द्वारा आयोजित एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में सीओ दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक और पचास से अधिक जनसेवा केंद्र संचालक मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य साइबर फ्रॉड और लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम था। सीओ दीपक शुक्ला ने सभी संचालकों को एक सप्ताह के भीतर अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अब नकद पैसे लेकर जाने में सतर्कता बरतनी चाहिए और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे, उनकी जांच के बाद उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक जनसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे पुलिस के लिए लूट या अन्य घटनाओं का समाधान करना चुनौतीपूर्ण बन जाता है। सीओ ने यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो।बैठक में उपनगर सलेमपुर से मोहित मिश्रा, मझौली राज से अमन मिश्रा, नवलपुर से नासिर, ताजुद्दीन, तबरेज सहित 50 से अधिक जनसेवा केंद्र संचालक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments