Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वयंसेवी संस्था ने तहसील में पिलाया शरबत

स्वयंसेवी संस्था ने तहसील में पिलाया शरबत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील प्रांगण में स्वयंसेवी संस्था युवा जोश संगठन के तत्वाधान में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl इस आयोजन कि शुरुआत उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने करते हुए लोंगो को शरबत पिलाया और कहा कि इस तरीके के प्रयास की सहराना होनी चाहिए ।

ज्ञात हो कि युवा जोश संगठन सालो से जन कल्याणकारी कार्यों को करता आ रहा है । इस संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष अमित पाण्डेय से बात करने पर इन्होंने बताया कि हमारा संगठन विगत कई वर्षों से जिले में सक्रिय है और समाज के हर वर्ग को सुविधा और सहयोग करने को हमने अपना लक्ष्य बनाया है और इसी लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहे है। हमारा स्लोगन है- सेवा, सहयोग, समर्पण।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments