बारात में विवाद करने वाले 7 लोग गिरफ्तार अवैध तमन्चा बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना श्रीरामपुर में दिनांक 07.06.2025 को ग्राम कड़सरवा बुजुर्ग गाँव के निवासी महेन्द्र कुशवाहा के घर बारात आयी थी जिसे कड़सरवा बुजुर्ग ग्राम के कृषक इण्टर मीडिएट कालेज कड़सरवा बुजुर्ग के मैदान में आर्केस्ट्रा प्रोगाम के दौरान मन पसन्द गाना चलावाने लेकर बारातियों एवं गाँव के कुछ लोगो को बीच हुई गाली गलौज मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई थी । उक्त घटना के संबंध में वादी उ0नि0 वीरेन्द्र कन्नौजिया के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-113/2025 धारा -191(2),191(3),190,109,115(2),352,351(3)बीएनएस0 एवं 7 सीएलए एक्ट का अभियोग बनाम 1. राज कुशवाहा पुत्र बैजनाथ 2. राजू कुमार पुत्र बैजनाथ 3. रवि कुमार पुत्र बैजनाथ 4. रितेश कुशवाहा पुत्र पारस कुशवाहा निवासीगण कटहरिया थाना श्रीरामपुर एवं 5. पिन्टू कुशवाहा पुत्र रामकृपाल कुशवाहा निवासी परगसहा थाना श्रीरामपुर 6. संतोष कुशवाहा पुत्र सिंहासन कुशवाहा निवासी रघुनाथपुर थाना बनकटा 7. मो0 एजाज अंसारी पुत्र कासिम अंसारी 8. इरफान अंसारी पुत्र कायामुद्दीन अंसारी निवासीगण करसड़वा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया एवं अन्य 7 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणों को दिनांक 09.06.2025 को कड़सरवा बुजुर्ग गाँव के तिराहे से अभियुक्त 1.मोहम्मद एजाज अंसारी 2. इरफान अंसारी को एवं कटहरिया गाँव के बाहर स्थित बगीचे से अभियुक्तों 3.राजू कुमार, 4.रवि कुमार, 5.रितेश कुशवाहा 6.सन्तोष कुशवाहा को तथा बंकुल पुल के पास स्थित बगीचे से अभियुक्त 7.राज कुशवाहा की गिरफ्तारी करते हुये उसके पास से घटना के दिन हुई फायरिंग से सम्बन्धित एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व उसके बैरेल से एक खोखा राउण्ड 315 बोर बरामद करते हुये मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट भी जोड़कर कार्यवाही की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

8 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

9 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

9 hours ago