सिवान ने 7 विकेट से रुद्रपुर को हराया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया कुशीनगर बॉर्डर स्थित नारायनपुर कोठी में चल रहे एनसीसीए क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को सिवान बिहार एवं रुद्रपुर टीम के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान की टीम ने मैच को 15 ओवर में 7 विकेट से रुद्रपुर को हराकर मैच को जीत लिया।मैन ऑफ द मैच सिवान के प्लेयर दीपू लेफ़्टी को ग्यारह सौ रूपये का चेक प्रदान किया गया। एनसीसीए क्रिकेट प्रतियोगिता नारायणपुर का सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को सिवान बिहार और रुद्रपुर टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हसमुद्दीन सिद्दीकी एवं विजय दास कुशवाहा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ कराया।टास जीतकर पहले बल्ले बाजी करने उतरी रुद्रपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में रुद्रपुर की टीम ने 199 रन का लक्ष्य रखा।जिसके जबाव में सिवान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया।मुख्य अतिथि एवं कमेटी ने मैन ऑफ द मैच सिवान के खिलाड़ी दीपू लेफ़्टी को ग्यारह सौ रुपए का चेक प्रदान किया।मैच का स्कोरर रणजीत,विशाल,देवेंद्र रहे।कमेंट्री शुभम मिश्रा ने किया। इस दौरान मुहम्मद फतेह,साहिल सक्सेना,राहुल सिंह, हरिकेश कुशवाहा,फैजान अहमद,सोनू ,सुनील सिंह,राघवेंद्र,लक्ष्मण,अरविंद,अनिल शर्मा,मुन्ना रमेश,नवनीत,रंजीत,नादिर,सुजीत,देवेंद्र,विशाल ,नसीम सिद्दीकी,इरफान मास्ट,खालिद मास्टर, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

10 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

10 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago