हॉर्टिकल्चर बोर्ड का क्लस्टर डेवेलपमेंट प्रोग्राम शुरु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्यान अधिकारी समुंद्रगुप्त मल्ल ने बताया है कि भारत सरकार के अंतर्गत नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड द्वारा क्लस्टर डेवेलपमेंट प्रोग्राम प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद स्तर पर एक इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी के द्वारा सामूहिक रूप से सब्जियों का क्षेत्र विकसित करना है। एफपीओ, सहकारी संगठन, पार्टनरशिप फर्म, कंपनियां इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करने हेतु अर्ह हैं। नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड द्वारा उत्पादन प्रारम्भ होने से लेकर उत्पादन के बाद प्रसंस्करण तक के क्रियाकलापों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है। योजनांतर्गत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने से लेकर योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी चयनित फर्म की होगी। जबकि उद्यान विभाग नोडल विभाग के रूप में योजना के पर्यवेक्षण का कार्य करेगा।
नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड द्वारा कुल स्वीकृत कार्ययोजना की लागत के सापेक्ष 25% का अनुदान चयनित फर्म को प्रदान किया जायेगा।
इम्पलेमेंटिंग एजेंसी के रूप में कार्य की इच्छुक एफपीओ, सहकारी संगठन, पार्टनरशिप फर्म, कंपनियां होर्टिको फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी संत कबीर नगर पर सम्पर्क कर सकती हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

24 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago