Categories: Uncategorized

जिले के एक ही गांव 10 युवाओं को मिली पुलिस की वर्दी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा उर्फ फिदायीपुर के 10 युवाओं ने एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह सफलता न केवल गांव के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।
इन युवाओं ने अपने जुनून और उत्साह की बदौलत अपना लक्ष्य हासिल करके क्षेत्र और जिले के युवाओं के लिए एक नजीर प्रस्तुत किया।
गांव के युवाओं की इस सफलता पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसवंत यादव, उत्तम यादव, सुरेंद्र यादव, उदयराज यादव सहित ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पुलिस भर्ती परीक्षा में गांव के युवाओं की सफलता पर ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है। ग्रामीण होली पर्व की पूर्व संध्या पर युवाओं की धमाकेदार सफलता पर होली के साथ ही दिवाली जैसा जश्न मना रहे हैं।
अभी तक प्राप्त विवरण के अनुसार परसा उर्फ फिदायीपुर गांव के बाग में एक ही साथ तैयारी करने वाले मनोज कुमार यादव पुत्र गोरखनाथ यादव, दीपक कुमार पुत्र सुरेंद्र यादव, अभिशेष पुत्र महेंद्र यादव, विपिन यादव पुत्र शंभूनाथ यादव, विशाल यादव पुत्र कल्पनाथ यादव, अंकित यादव पुत्र जनार्दन यादव, सौरभ यादव पुत्र स्व. भालचंद यादव, राजकुमार यादव पुत्र राम सुंदर यादव, सौरभ यादव पुत्र रंगीलाल यादव और विकास यादव पुत्र गिरीश चंद्र यादव ने सफलता हासिल करके गांव का गौरव बढ़ाया है। जो जिले में चर्चा का विषय बना है।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago