Categories: Uncategorized

होली तथा जुमे के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने दिलाया सुरक्षा का एहसास

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। होली और जुमे के दौरान शांति व्यस्था को बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का एहसास करने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फ्लैग मार्च किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों बड़हरा बरईपार, मोहम्मदा और बुधिराम आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ सदर के साथ परतावल बाजार में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को होली के दृष्टिगत लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर रहने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को अराजक तत्वों से कठोरता से निपटने का निर्देश दिया। कहा कि होली और जुमे की नमाज को शांति पूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने और संदिग्ध तत्वों की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह अथवा घृणा फैलाने का प्रयास करता है,तो तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस दौरान संबंधित थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago