स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें युवा: डीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय स्थित धनवन्तरि सभागार में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में जो कार्य किए हैं उससे उन्होंने न सिर्फ हमारे देश बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। भारत सरकार द्वारा इस उद्देश्य के साथ युवा दिवस की शुरुआत की गई थी कि विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। वही जब देश के युवा अच्छी विचारधारा के साथ आगे बढ़ेंगे तो उनके साथ देश भी आगे बढ़ेगा। यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पर पहचाना जाता है।
सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि देश में पहली बार 12 जनवरी 1985 को नेशनल यूथ डे मनाया गया था। स्वामी विवेकानंद का जीवन एवं विचार आज भी देश के युवाओं के लिए पथ प्रदर्शक है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद से जुड़े किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज की छात्रा को खुशी मणि त्रिपाठी प्रथम, सनबीम इंटर कालेज की तनिष्ठा अग्रवाल को द्वितीय, राजकीय इंटर कालेज की शालिनी सिंह तृतीय पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं अविरल पाण्डेय, सीएचओ कौशिकी दुबे श्रेयजल चक्रवर्ती को सत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, डॉ आरपी यादव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अखिलेन्द्र शाही, विश्वनाथ मल्ल, मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों को ललकारने वाले वीर कुंवर सिंह को बलिया में भावभीनी श्रद्धांजलि

बलिया (राष्ट्र की परंपरा) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह के बलिदान दिवस…

2 hours ago

जब पड़ोसी से पहले सोशल मीडिया देता है खबर

पड़ोस अब मोबाइल में: रिश्तों की बदलती तस्वीर लेखिका: सुनीता कुमारी, पूर्णियां (बिहार) आज के…

2 hours ago

महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र पर वार?

लेखक: राजेन्द्र शर्मा लेखक: राजेन्द्र शर्मा महिला आरक्षण का रास्ता साफ करने के नाम पर…

2 hours ago

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा नहीं, सफलता का आधार: सकारात्मक सोच की असली ताकत

गोंदिया। आधुनिक डिजिटल युग में जहां विज्ञान और तकनीक ने दुनिया को नई दिशा दी…

3 hours ago

कानपुर: “पापा मेरे शव को हाथ न लगाएं” — प्रियांशु का दर्दनाक सुसाइड नोट, अपमान और तनाव से टूटी जिंदगी

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने…

6 hours ago

MI vs CSK Highlights: चेन्नई की ऐतिहासिक जीत, मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार, 103 रन से रौंदा

आईपीएल में एक ऐतिहासिक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों…

6 hours ago