महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
इंडो -नेपाल बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार की दोपहर वरगदवां थानेदार स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र पिपरा गांव के समीप एक महिंद्रा पिकअप यूपी- 56 टी 9505 पर लदी 65 बोरी धान बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम सिद्धेश्वर पुत्र अवधेश निवासी चटिया थाना ठूठीबारी बताया। प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त धान अवैध तस्करी के जरिए नेपाल भेजे जाने की योजना थी। बरामदगी टीम में एसआई रविंद्र नारायण मिश्रा, संदीप मौर्य, सुनील कुमार शामिल रहें। एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप पर लदी धान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…