आजमगढ ( राष्ट्र की परम्परा ) शुक्रवार की रात लगभग दस बजे नगर पंचायत महराजगंज के सुभाष चंद्र बोस नगर, निवासी एक युवक की बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड पर स्थित खजियाबर गांव के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई ।
मृत युवक राजन चौरसिया उर्फ गोलू पुत्र जयराम चौरसिया, मऊ जनपद के लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करता था ।
शुक्रवार की शाम वह मऊ से बाइक द्वारा वलीदपुर अपनी ससुराल पहुंचा जहां पत्नी साधना पहले से मौजूद थी, ससुराल से खाना खाने के बाद रात मे ही घर आने को तैयार हुआ, तो पत्नी व ससुराल के लोगों ने रोका किंतु विधि को कौन टाल सकता है ,परिवार व मां-बाप की जिम्मेदारियों के चलते वह नहीं रुका । जैसे ही वह बिलरियागंज महराजगंज रोड के खजियाबर गांव के पास पहुंचा ही था कि, दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रात होने के कारण दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका कि, किसी वाहन से टक्कर हुई अथवा अचानक कोई जानवर आ गया । घयलावस्था में सड़क के किनारे पड़े हुए किसी राहगीर ने देखा तो, उसकी जेब से मोबाइल निकाल कर परिजनों को सूचित किया । जिसके पश्चात आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायलावस्था में उसे बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत युवक दो भाईयों में बड़ा था उसका दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था ,अभी कोई संतान नहीं थी । घर की आय का एकमात्र माध्यम था । घटना की सूचना पर पत्नी रात में ही ससुराल पहुंच गई । परिजनों व शुभचिंतकों का रो-रो कर बुरा हाल है । मृत युवक की सज्जनता व लोकप्रियता हर किसी को रोने पर विवस कर दे रही है ।
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…