Categories: Uncategorized

पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर घायल

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से चोरी की बोलेरो व असलहा किया बरामद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को प्रातः काल पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य, गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी के कब्जे से चोरी की बोलेरो व असलहा बरामद किया है। पुलिस अभिरक्षा में घायल अपराधी का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस विभाग के सर्विलांस टीम द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर, देवगांव कोतवाली पुलिस शनिवार की सुबह अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को दबोचने के लिए लालगंज कस्बे के समीप घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच गंभीरपुर की ओर से आ रहे बोलेरो को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक सड़क के बाएं तरफ बंद पड़े ईंट भट्टे की तरफ वाहन को मोड़कर भागने लगा। इस दौरान बदमाश की तलाश में जुटी स्वात टीम में तैनात उपनिरीक्षक विनय दूबे द्वारा पुलिस टीम को वायरलेस के माध्यम से अवगत कराया गया कि, बोलेरो सवार अपराधी हाईवे के रास्ते से भीरा चौराहे की तरफ जा रहा है। पुलिस लगातार बदमाश के पीछे लगी हुई थी। छावनी मोड़ के समीप बोलेरो वाहन गड्ढे में फंस गया। इसके बाद उसमें सवार युवक गिट्टी के ढेर का आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह लुढ़क गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल काबू में कर लिया। उसके कब्जे से बोलेरो वाहन व असलहा बरामद किया गया है। घायल बदमाश हारून उर्फ नाटे पुत्र मुख्तार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोहरौड़ा गांव का निवासी बताया गया है। उपचार हेतु उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली कि, बरामद बोलेरो बीते 12 दिसंबर को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकमुजनी गांव से चुराई गई थी। पकड़े गए बदमाश ने वाहन चोरी की घटना में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस को बताया है, साथ ही उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस अभिरक्षा में घायल बदमाश ने बताया कि बरामद बोलेरो वाहन को बेचने के लिए वह वाराणसी होते हुए, बिहार जाने वाला था। गिरफ्तार हारुन उर्फ नाटे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज भर हत्या का प्रयास, गोकशी और गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित चल रहा था।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago