संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रान्तर्गत गाँव कचराबारी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार कचराबारी निवासी सुनील ने साड़ी के सहारे छप्पर से लटक जान दे दी। जिसकी सूचना मृतक की बहन ज्योति पत्नी अनिरूद्ध निवासी अशरफपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद ने पुलिस को दिया। जो गत लगभग एक माह से मायके में ही रह रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक सुनील के बड़े भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और मृतक सुनील शराब का आदी हो गया था। वहीं मृतक के पिता रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इन्तजार कर रही है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…