संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बखिरा थानान्तर्गत बूंदीपार गांव में देर रात मानसिक रूप से कमजोर विक्रम त्रिपाठी उर्फ कन्हैया ने अपने सगे भाई विनायक त्रिपाठी (36) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1:00 बजे जब विनायक गहरी नींद में थाl तभी विक्रम ने लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पत्नी और मोहल्ले के लोग दौड़ेl लेकिन तब तक विनायक की जान जा चुकी थी।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विनायक त्रिपाठी ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता थाI पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं—एक 6 साल का और दूसरा 4 साल का। पड़ोसियों का कहना है कि विक्रम मानसिक रूप से कमजोर था और उसकी स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी।
घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विक्रम त्रिपाठी को हिरासत में ले कर मामले की जांच जारी है।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…