डीडीयू की रेट-2024 की परीक्षा संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रेट-2024 की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गईं। सुबह और शाम दोनों सत्रों में लगभग 84 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और अभ्यर्थियों से परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों के बारे में बातचीत भी की।
मिली जानकारी के अनुसार प्रातः सत्र में 12 विषयों की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 2116 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1774 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस सत्र में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, वाणिज्य तथा हिंदी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।
वहीं सायं सत्र में 10 विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें 1109 पंजीकृत अभ्यार्थियों में से 952 अभ्यर्थी उपस्थित रहें। इस प्रकार 85.84% उपस्थिति दर्ज की गई। इस सत्र में शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शनशास्त्र, उर्दू, रक्षा अध्ययन, विधि तथा शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा संपन्न हुई।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों से परास्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का शामिल होना सुखद और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। प्रतिभाशाली नए शोधार्थियों का परिसर में स्वागत है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

4 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

11 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

29 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

32 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

40 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

43 minutes ago