संयुक्त पत्रकार संगठन के कलमकारों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीतापुर में राघवेन्द्र बाजपेई पत्रकार की गोली मारकर हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश देश में उनके लिए प्रदर्शन किया जा रहा है इसी सिलसिले में आज जनपद बहराइच के तहसील मोतीपुर में संयुक्त रूप से पत्रकारों की एक टोली ने उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा अश्विनी कुमार पांडे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा है जिसमें पत्रकारों ने मृतक पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्यारे के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई तथा मृतक पत्रकार के परिवार को आर्थिक रूप से एक करोड रुपए की मदद तथा परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। देश में अपनी जान पर खेल कर समाचार संलग्न कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक कानून बनाने की मांग की है जिसके तहत पत्रकारों का कार्य सुरक्षित हो सके और समाज के भ्रष्टाचारी लोगों के खिलाफ कार्य कर सकें इस दौरान उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने ज्ञापन प्राप्त कर राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा प्रदर्शन में पत्रकार गोविंद पांडे, रईस खान, मनोज तिवारी, राम ध्यान कुशवाहा, अवधेश वर्मा, रामदल यादव, अनिल मौर्य, अजीत मौर्य, मदन पोरवाल, दुर्गेश वर्मा आदि दर्जनों की संख्या में पत्रकारों ने नारे लगाकर प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago