समरसता का पर्व है होली- काली प्रसाद

किसानों के साथ होली मनाएगा किसान मोर्चा- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सलेमपुर डाक बंगला पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सलेमपुर एवं भाटपाररानी विधानसभा के किसान मोर्चा पदाधिकारीगण ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, किसान मोर्चा की तरफ से सभी को होली का उपहार दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक काली प्रसाद ने कहा कि होली समरसता का त्यौहार है, हम सभी को उल्लास पूर्वक इसे मनाना चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि होली के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं क़िस्त किसानों के खाते में भेजकर उनका उत्साह बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा पदाधिकारी अपने अपने गांव में किसान भाइयो के साथ होली मनाए और उनके घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर किसान कल्याणकारी बजट पर चर्चा करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा विधानसभा प्रभारी सलेमपुर कन्हैया लाल जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी,अनुप उपाध्याय,ओम प्रकाश विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, समशुद्दीन अहमद,सत्य प्रकाश सिंह, गब्बर दुबे, अभिषेक पाण्डेय, सुब्रत सिंह, दीपक पाल, रामेश्वर यादव, चंदन पाण्डेय, भोला, सुमन्त चतूर्वेदी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

3 minutes ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

21 minutes ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

27 minutes ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

44 minutes ago

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

9 hours ago