पत्रकार हत्या के विरुद्ध राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कार्यवाही की मांग

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भाटपार तहसील प्रांगड़ में उपस्थित हो कर तमाम पत्रकार संगठन से जुड़े पत्रकार साथीयों ने एक जुट हो कर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में अपने बीच के एक पत्रकार साथी के निर्मम तरीके से गोलियों से किए गए निर्ममता पूर्ण हत्या के विरुद्ध आक्रोष प्रकट कर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी को सौंपा एवं कार्यवाही की मांग किया। बताते चलें कि इमिलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर गत 08 मार्च 025 को दिनदहाड़े एक पत्रकार साथी की गोली मारकर कर अपराधियों द्वारा साजिशन हत्या कर दी गई थी। इस निर्माता पूर्ण तरीके से किए गए हत्या को लेकर आक्रोष जताते हुए संपूर्ण मामले का राजफाश करते हुए सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं मृत पत्रकार साथी के परिवार को शासन स्तर से 50 लाख रुपए की अहेतुक सहायता राशि देने एवं मृत पत्रकार के पत्नी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग किया है। साथ ही अविलंब पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी किया गया है। पत्रक देने वाले पत्रकारों में विपुल कुमार तिवारी प्रदेश अध्यक्ष नेशनल प्रेस यूनियन उत्तर प्रदेश, सुंदरम मिश्र,चंद्रप्रकाश शुक्ल,रजनीशधर दुबे, शैलेश कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार, दिलीप कुमार मल, मनवर अंसारी, कमलेश वर्मा, मोहित शुक्ला, तारकेश्वर गुप्ता गंगेश पांडेय, इम्तियाज, अनिरुद्ध गुप्ता, राजकुमार पांडेय, अमित आदि सहित अनेक अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago