सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बालिकाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर चलाए जा रहे राज्यव्यापी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना सिकंदरपुर की टीम ने कम्पोजिट विद्यालय करमौता, सिकंदरपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मं० आ० कल्पना विश्वकर्मा, दीपिका देवी, आ० संजीव कुमार और सचिन कुमार ने बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, महिला सहायता 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, बाल हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी।अधिकारियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक टिप्स, सतर्क रहने के उपाय तथा सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। इस दौरान छात्राओं से खुलकर संवाद किया गया और उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों व सरकारी योजनाओं के प्रति सजग बनाना और आत्मविश्वास बढ़ाना था। मौके पर उपस्थित छात्राओं ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम को बेहद उपयोगी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी दिखाई।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…