दिवंगत शिक्षामित्र प्रतिभा पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को नवानगर क्षेत्र के शिक्षकों ने गहरे शोक और संवेदना के साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय देवकली की दिवंगत शिक्षामित्र प्रतिभा पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिभा पाठक का 19 जुलाई को असामयिक निधन हो गया था, जिससे पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और शोकाकुल है। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ नवानगर और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के संयुक्त प्रयास से दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों को ₹55,500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह आर्थिक सहयोग केवल मदद नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की एकजुटता, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक माना गया। शिक्षकों ने प्रतिभा पाठक के सरल, सौम्य स्वभाव और विद्यालय में उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभा पाठक हमेशा बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए तत्पर रहती थीं। विद्यालय में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। सहायता राशि प्रदान करने के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष फैसल अजीज, सच्चिदानंद, भूपेंद्र यादव, मोहन गुप्ता, सुनील कुमार गुप्त, अब्दुल्लाह अंसारी, धनंजय राय, रामईश्वर, अशोक कुमार, सत्यनारायण पांडे, विजय शंकर, हरिओम, नरेंद्र वर्मा, प्रतिमा पांडे, सुमन वर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, अरविंद यादव, रमेश यादव, छोटेलाल यादव समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों की इस पहल ने यह संदेश दिया कि कठिन समय में शिक्षक समाज अपने साथियों के परिवारों को अकेला नहीं छोड़ता और एकजुट होकर मानवीय मूल्यों व संवेदनाओं को सहेजने का कार्य करता है।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago