स्मृति ईरानी ने ‘आप की अदालत’ में किए कई चौंकाने वाले खुलासेराजनीति से पहले के संघर्षों से लेकर केंद्रीय मंत्री बनने तक की यात्रा पर डाली रोशनी

नई दिल्ली।(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक टीवी के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में अपने अभिनय और राजनीतिक जीवन के कई अनकहे पहलुओं का खुलासा किया। यह विशेष एपिसोड शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होगा, जिसमें वह पत्रकार के तीखे सवालों का बेबाकी से जवाब देती नजर आएंगी।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान स्मृति ईरानी ने बताया कि कैसे उन्होंने एक आम मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर मनोरंजन जगत और फिर राजनीति में एक अहम मुकाम हासिल किया। उन्होंने स्वीकार किया कि टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘तुलसी’ के किरदार ने उन्हें देशभर में लोकप्रियता दिलाई, लेकिन असली संघर्ष तो तब शुरू हुआ जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ने और जीतने के संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें एक बाहरी उम्मीदवार कहा, लेकिन उन्होंने जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया। शो में उन्होंने खुलासा किया कि चुनाव हारने के बाद भी वह अमेठी की जनता से जुड़ी रहीं और उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहीं।

शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी, पति ज़ुबिन ईरानी से संबंध, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और उनके धार्मिक विश्वास जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला होकर राजनीति में टिके रहना आसान नहीं होता, लेकिन दृढ़ संकल्प और निष्ठा से सबकुछ संभव है।

कार्यक्रम का यह विशेष एपिसोड दर्शकों को स्मृति ईरानी के जीवन के कई अनदेखे पहलुओं से रूबरू कराएगा। इंडिया टीवी पर आज रात 10 बजे प्रसारित होने वाले इस इंटरव्यू को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago