Monday, April 27, 2026
HomeNewsbeatसिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान तारा देवी पत्नी बिरनायक राम, निवासी ग्राम बरहूंचा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारा देवी अपने रिश्तेदार ग्राम नेमा का टोला में एक निधन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रही थीं। बाइक उनका बेटा रोहित चला रहा था।घटना जमुई गांव के पास तुरहा बस्ती के समीप उस समय हुई जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तारा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके कमर तथा सिर में गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों और ट्रेलरों के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर मूलचंद चौरेसिया ने बताया कि अभी तक महिला पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ट्रेलर की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments