ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहा जल निगम इंडिया मार्का हैंड पम्प

खराब खड़े हैंड पम्प लोगों की कैसे बुझे प्यास अधिकारी दे रहे अश्वासन बनवाया जा रहा है

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गर्मी का मौसम आ रहा है घरों में लगे देसी नलों में जलस्तर घटने से पानी भी कहीं कहीं निकलना बंद हो गया है । वहीं ग्रामीणों व राहगीरों के प्यास बुझाने का एकमात्र साधन इंडिया मार्का हैंड पम्प जो विकास खण्ड नवाबगंज की तमाम ग्राम पंचायतों में लगे हुये हैं जो की अधिकांश हैंड पम्प जगह-जगह खराब पड़े हुए हैं ऐसे में लोगों की कैसे बुझे प्यास और जिम्मेदार भी अंजान बने हुये हैं।उनके कागजों पर सभी हैंड पम्प चालू हालत में हैं और बात करने पर बताया जाता है की मरम्मत कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता के मजरा नौबस्ता,बडही चक,लोकाई गांव, जमुनहा, जमदान भंगहर सहित ग्रामसभाओं में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा हैंड पम्प खराब है। भंगहर जमदान में वहीं बात करने पर ग्रामीण गांव जमदान ग्राम भंगहर फौजदार विश्वकर्मा , रामकुमार विश्वकर्मा, ननके मौर्या आदि का कहना है कई बार अपने पैसे से हैंड पम्प को सही करवाया गया है लेकिन जब प्रधान व सचिव से कहो तो कोई ध्यान नहीं दे रहा है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नादिर खां ने बताया जो हैंड पम्प खराब है उन्हें जल्द बनवाया जायेगा। ग्राम पंचायत बनकसही में एक साल हैंड पम्प खराब पड़ा है ग्रामीण, शहजाद, जाकिर ने बताया कि गांव के लोगों को तो पानी के लिये परेशानी होती है राहगीर भी पानी के लिए भटकते हैं प्रधान ज़फ़र ने बताया सही करवाया जायेगा।ग्राम पंचायत मजगांवा के मजरा मजगांवा अड़बड़वा में कईयों हैंड पम्प खराब पड़े हैं ग्रामीण बाबू राम , हेमराज वर्मा, गुल्ले वर्मा, विनोद वर्मा ने बताया कि शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है दूषित पानी पीने को गांव के लोग मजबूर हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की कोई असर नहीं हुआ लेकिन जब प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप वर्मा से बात कि गईं तो बताया की जो हैंड पम्प खराब थे उन्हें बनवाया जा रहा है बाकी एक हैंड पम्प के पानी का निकास न होने के कारण से नहीं बनावाया जा रहा है। ग्राम पंचायत फुलटकरा के राजा पुर वा में लगभग आधा दर्जन हैंड पम्प काफी दिनों से खराब है जो रिबोर कराने वाले हैं लेकिन ग्रामीण सुंदर लाल आर्य ने बताया कि गांव में पानी के लिए त्राहि है लेकिन जिम्मेदार से बात करो तो आश्वासन के बाद कुछ नहीं होता है। ग्राम पंचायत गंगा पुर गुलहरिया के मजरा गुलहरिया में एक साल से आधा दर्जन से अधिक गांव में लगे हैंड पम्प खराब हैं। ग्रामीण ज़िलेदार,लालजी यादव, कुलदीप यादव ने बताया कि अगर बाहरी आदमी गांव में आ जाता तो उसको पानी के लिए भटकना पड़ता है, ग्रामीण भी नल का दूषित पानी पीने को विवश हैं लेकिन ग्राम सभा प्रधान राम प्रसाद आर्या ने बताया की खराब हैंड पम्प बनवाया जा रहा है।इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी नवाबगंज राहुल पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमे ग्राम प्रधान द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली है, कि हैंड पम्प खराब है, उन्होंने बताया कि इसके लिऐ सहायक विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है और ब्लाक मुख्यालय पर इसके लिऐ शिकायत रजिस्टर रख्खा हुआ है।जहां जहां ऐसी शिकायत है वहां के ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना दिलवा दीजिये हम हैंड पम्पों की मरम्मत करवा देंगे जब इस सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी विकास अवस्थी से बात करने पर बताया की जो भी हैंड पम्प खराब हो उसकी सूचना ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान दे मैं दिखवाता हूं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

54 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago