गंगा में उतराया मिला युवती का शव हत्या कर फेंके जाने की आशंका

भदोही(राष्ट्र की परम्परा)भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहरासपुर घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में 24 वर्षीय एक युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से गंगा से बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के बेहरासपुर घाट के पास गंगा का बहाव काफी कम है। शनिवार की सुबह गंगा की तरफ गए लोगों को पानी में कोई शव उतराया दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई।गंगा में मिला शव किसी 24 वर्षीय युवती का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहां पानी का बहाव न के बराबर है और घाट से किनारे भी है। इससे थोड़ी ही दूर पर लोग खेती करते हैं। ऐसे में इस जगह पर शव बहकर आना मुमकिन नहीं है।
लोगों ने यह आशंका जताई युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ हां जा सकेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago