Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसचेत ऐप हर आपदा में रखेगा आपका ख्याल- एडीएम

सचेत ऐप हर आपदा में रखेगा आपका ख्याल- एडीएम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सचेत ऐप लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से अलर्ट करने के लिए बनाया गया है। सचेत ऐप एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो कि प्राकृतिक आपदाओं की वास्तविक टाइम की जियो-टैग्ड अलर्ट देगा। यह कॉमन अलर्ट बेस्ट प्रोटोकॉल (CAP) पर काम करता है और आपको विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ा नोटिफिकेशन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि सचेत ऐप में कई सारे फीचर है। आप जिस जगह मौजूद हैं उस जगह का या देश के किसी भी राज्य या जिले के लिए अलर्ट देता है। यह ऐप भारत की 12 भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें इंग्लिश के अलावा हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया जैसी 12 भाषाएं शामिल की गई हैं। इसमें ट्रांसलेशन और रीड-आउट फीचर भी मौजूद हैं। इसके अलावा ऐप में हेल्पलाइन नंबर, सैटेलाइट रिसीवर कनेक्टिविटी के साथ – साथ जरूरी जानकारियां भी दी गई हैं। यह ऐप हर आपदा में आपका ख्याल रखेगा। सचेत ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, जंगल की आग, तूफान और चाहे फिर पहाड़ों का गिरना हो के बारे में लोगों को अलर्ट देगा। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट भी जान सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए भारतीय प्ले स्टोर के जरिए आसानी से सर्च करके इस एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments