हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज,समोधपुर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है,इसका प्रयोग अधिकाधिक होना चाहिए।राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने हिंदी के महत्व को बताते हुए हिंदी भाषा की उदारता और विशिष्टता पर चर्चा की और कविता पाठ भी किया।बी.एड.विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम हिंदी में ही बात करें ।हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा और साहित्य के उद्भव और विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संविधान में हिंदी के उल्लिखित प्रावधान की चर्चा की। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ नीलू सिंह ने हिंदी के निरंतर विकास के बारें में बताया।उन्होंने कविता पाठ भी किया।संगोष्ठी का संचालन डॉ अविनाश कुमार वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया।इस अवसर पर विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…