केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l करीब ५०० साल की कठोर तपस्या के बाद २२ जनवरी को पावन अयोध्या भूमि पर राम मंदिर का निर्माण एवं राम लला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। 17 अप्रैल को राम नवमी के पावन अवसर को विशेष महत्व प्राप्त हुआ है। मलाड, कांदिवली, बोरीवली में आज बड़े पैमाने पर, हर्षोल्लास के साथ रामजन्म मनाया गया। केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई भाजपा महायुती के उम्मीदवार पीयूष गोयल मलाड (पश्चिम) में राम जन्मोत्सव में शामील हुए। पीयूष गोयल ने पूजन कर भगवान राम जी का अभिषेक किया और भव्य शोभा यात्रा में पैदल यात्रा की। इस मौके पर ‘जोर से बोलो जय श्री राम’ के नारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने श्री.राम जी के जयकारे लगाये। हमेशा की तरह, चेहरे पर मुस्कान के साथ, पीयूष गोयल और उनके परिवार ने भक्तों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं स्वीकार की। इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी, स्थानिक विधायक योगेश सागर आयोजक दीपक जोशी, जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, महासचिव दिलीप पंडित और सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और रामभक्त उपस्थित रहे ।
पीयूष गोयल ने आज भिन्न भिन्न मंदिरों में भगवान राम जी और भगवान हनुमान की भी पूजा अर्चना की। इस दौरान पीयूष गोयल ने श्रद्धालुओं से आत्मीयता से बातचीत की। बाभई नाका, बोरीवली (प.) मे गाजे-बाजे के साथ प्रभु श्री रामजी की पालकी निकाली गई। उन्होंने भक्तिपूर्वक पालकी उठाई और यात्रा में सहभागी हुए। विधायक सुनील राणे, भाजपा माजी नगरसेवक गण सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विहिंप कार्यालय, गावदेवी से ठाकुर कॉम्प्लेक्स कांदिवली (पू) तक एक भव्य जुलूस का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्तर मुंबई के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल शामिल हुए ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

14 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

13 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

13 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago