उदय भानू चिब बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेसियों ने दी बधाई

उदय भानू चिब के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवा कांग्रेस होगी मजबूत – गोविंद मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू कश्मीर के नेता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, जम्मू कश्मीर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय भानू चिब को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।इनके नियुक्त होने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि इस मनोनयन से युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान होगी। उदय भानू चिब ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में हमेशा आगे रहकर संघर्ष किया है। आज संगठन को इनके तरह मजबूत नौजवान की जरूरत थी। अब यह देश के युवाओं की लड़ाई दम खम के साथ लड़ेंगे। जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि जिस आशा व विश्वास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी व कैसी वेणुगोपाल ने इनको मनोनीत किया है ,उस पर यह निश्चित ही खरा उतरेंगे। युवा कांग्रेसी पूरे मनोयोग से इनके नेतृत्व में युवा वर्ग की आवाज को बुलन्द करेंगे। बधाई देने वालों में आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

2 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

2 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

2 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

2 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

3 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

1 day ago