प्रधान प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी,एसडीएम सहित बीएसए से किया विभिन्न मुद्दों पर शिकायत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसा चक गोबरहीं के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्राथमिक विद्यालय परसा चक गोबरहीं में तैनात शिक्षामित्र सुशीला वर्ष 2003 से इस पद पर हाईस्कूल व इण्टर की संस्कृत विद्यालय से हासिल की गई डिग्री के आधार पर कार्यरत हैं। उन्होंने उनके डिग्री पर सवाल खड़ा करते हुए इसकी जांच कराए जाने तथा साथ ही उचित कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।वहीं दूसरी शिकायत उप जिलाधिकारी सदर को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर उनसे मामले की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत में स्थित सभी पोखरियों का 10 वर्षीय पट्टा हुआ है । पट्टाधारक द्वारा उसकी एक भी वार्षिक किश्त नहीं भुगतान की गई है । ऐसे में उन्होंने उक्त पट्टा व रसीद की जांच कराकर आरसी की कार्रवाई किए जाने की मांग किया है । तीसरी शिकायत विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरिहरपुर निवासी एवं ग्राम प्रधान वंदना देवी के पति व प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल ने डीएम को एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर उनसे मामले की जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है । उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि उनके ग्राम पंचायत में स्थित लमुआ पोखरी शिवमंदिर के बगल में 24 डिसमिल बंजर जमीन उपलब्ध है । जिस पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरन मिट्टी गिराकर कब्जा किया गया है जिसकी शीघ्र ही पैमाइश कराकर उस पर से अवैध कब्जा हटवा कर उस जमीन पर तार बाड़ा लगवाकर घेराबंदी कराए जाने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के…

1 hour ago

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

1 hour ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

2 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

2 hours ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

5 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

5 hours ago