दो साल पूरा, फिर भी मनरेगा खेल स्टेडियम अधूरा

खेल मैदान का निर्माण अधूरा, कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभा

14 लाख के भारी भरकम बजट से खेल मैदान के लिए रखी गई थी नींव

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्तर पर युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल मैदान बनाए गये हैं। इससे बच्चों की खेल प्रतिभा गांव की गलियों व बागों में दम तोड़ने के बजाय देश व विदेशों में नाम रोशन कर सकें लेकिन ग्राम पंचायत ठूठीबारी के टोला धरमौली में मनरेगा के तहत बने खेल मैदान के निर्माण में बड़ा खेल कर दिया गया है। उपरोक्त खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल विकास खंड के ग्राम पंचायत ठूठीबारी के टोला धरमौली में लगभग 14 लाख की भारी भरकम बजट से बीते सितंबर माह 2022 में खेल मैदान की नींव रखी गई थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है। खेल मैदान का मुख्य गेट और दीवाल की रंग-रोगन के अलावा मैदान के समतलीकरण का कार्य अबतक नही हो सका। इससे युवाओं का भविष्य अधर में है। विगत एक वर्ष से अधूरे कार्य की जानकारी लेने पर ब्लाक के संबंधित अधिकारियों द्वारा कहा जाता है कि निर्माण कार्य हो रहा है लेकिन पूर्ण कब तक होगा इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नही है। मनरेगा के जेई, प्रधान और सचिव पर दोषारोपण कर पल्ला झाड़ लेते है। यही नहीं खेल मैदान के बाउंड्रीवाल (दीवाल) निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्रीवाल (दीवाल) बने अभी एक साल भी नहीं हुआ और जगह जगह दरार आने लगी है, और कुछ ऊपरी भाग टूटने के कगार पर आ गया है। खेल परिसर में बड़े बड़े घास उगी हैं।यहां खेलने की बात तो दूर अंदर जाने में भी डर लगता है। इस सम्बन्ध में एपीओ शिवेंद्र सिंह ने बताया कि धन के अभाव में स्टेडियम का कार्य पूर्ण नही हो सका। मटेरियल के पैसे जैसे आएंगे कार्य पूर्ण किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago