दर्शनशास्त्र: युवाओं से दूर होती विरासत

मैं भारत की बात करूँ, जो मेरा गौरवशाली देश,
दर्शन की परम्परा में, रहा अद्वितीय विशेष।
ज्ञान-विज्ञान के जनक, दर्शन ने दिए हमें,
राह दिखाई मानव को, अंधकार के क्षणों में।

पर आज वही विचारधारा, हो रही दुर्लभ,
शिक्षा में दर्शनशास्त्र, अब हो रहा है लुप्त।
विद्यार्थी दूर होते, वेद,उपनिषद के विचारों से,
न्याय-वैशेषिक, मीमांसा, वेदान्त, खो रहे सन्दर्भों में।

पश्चिमी दार्शनिकों के, अद्भुत अनमोल विचार,
जो दुनिया को समझाए, जीवन के अनगिनत सार।
प्लेटो, सुकरात, कांट और रसेल, छूट रहे पृष्ठों से,
विट्गेंस्टाइन की तर्क-धारा, रह गई किताबी लेखों में।

नैतिकता का हास हो रहा, तर्क का अभाव बढ़ा,
युवाओं में अज्ञान फैला, भटकाव है घना।
अपराध और आत्महत्या, नैतिक संकट गहराए,
इन समस्याओं का हल, दर्शन के विचार ही लाए।

तो आओ पुनः जगाएँ, इस महान ज्ञान की शान,
फिर से भारत के युवाओं में, विचारों का हो सम्मान।
दर्शनशास्त्र का हो विस्तार, हर कॉलेज और कक्ष में,
भारत की प्रगति और गौरव, फिर से हो आकाश में।

प्रतीक झा, शोध छात्र
इलाहाबाद विश्वविद्यालयप्रयागराज, उत्तर प्रदेश

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago