
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज थाना बरियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एक मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान खुर्शीद शाह पुत्र मीर हसन निवासी शेख टोलीया थाना पडरौना, जनपद कुशीनगर एवं मुनाब अली पुत्र संजय शाह निवासी अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।गौरतलब है कि थाना बरियारपुर क्षेत्र के ग्राम बरूआडीह के पास एक पिकअप वाहन द्वारा जानलेवा टक्कर मारने की घटना में एक ई-रिक्शा चालक की मौके पर मृत्यु हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया और संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस द्वारा जब आरोपियों को घटना स्थल निरीक्षण के लिए ले जाया गया, तभी उन्होंने मौके पर मौजूद पिकअप वाहन से अवैध देशी तमंचे निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली मारकर उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया।बरामद सामान 02 अदद देशी अवैध तमंचा,05 अदद जिंदा कारतूस, 02खोखा कारतूस अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खुर्शीद शाह कुशीनगर जिले के कई थानों में हत्या के प्रयास, गौ-हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।मुनाब अली कुशीनगर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट और गिरोहबंदी की धाराओं में कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक त्रिवेन्द्र मौर्य, थानाध्यक्ष बरियारपुर,उप निरीक्षक दीपचंद,उप निरीक्षक सुनील कुमार,मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश,कांस्टेबल राकेश,कांस्टेबल कृष्णानन्द यादव,कांस्टेबल राहुल चौहान,कांस्टेबल अखिलेश गुप्ता,महिला कांस्टेबल चांदनी चौधरी देवरिया पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस और सूझबूझ की जनपद भर में सराहना की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को जल्द ही सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।
