
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रामसर साइट में शामिल बखिरा पक्षी विहार गेट के निकट झाड़ी में सुबह के दो राष्ट्रीय पक्षी मोर एक स्थानीय पक्षी पनबोदरी मृत अवस्था मे मिले। जानकारी होने पर पहुंचे आसपास लोगों ने सूचना वन विभाग के को दी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूछताछ करने के बाद पक्षियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकारियों ने जहर देकर मार डाला है।
ज्ञात हो कि बखिरा पक्षी विहार गेट के आसपास पोखरा व जंगल है। प्रतिदिन सुबह जंगल से तमाम मोर निकलते हैं। जो आस-पास विचरण करते हैं। इनकी उपस्थिति लोगों का मन मोह लेती है। सुबह सात बजे के लगभग कुछ लोग टहल रहे थे। इन्होंने बखिरा पक्षी विहार गेट के पास झाड़ी में दो मोर व एक स्थानीय पक्षी पनबोदरी को मृत अवस्था मे देखा।
More Stories
चचेरी बहन की बरात आने के दिन ही भाई की उठी अर्थी
जिला पोषण , कन्वर्जेंस समिति व स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न
नही बना ध्वस्त परिषदीय विद्यालय