कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पड़री छोटी हरिजन बस्ती में लगी आग में, दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। एक ही व्यक्ति की संपूर्ण गृहस्थी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। प्रधान प्रतिनिधि ने अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की तथा हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
उक्त गांव के डोमा प्रसाद के झोपड़ी के रसोईघर में शुक्रवार की सुबह सात बजे खाना बन रहा था कि चूल्हे से छिटकी चिंगारी से आग लग गई। शोर सुनकर जबतक लोग जुटते आग ने रिहायशी झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इसके पूर्व दो मोबाइल फोन, चौकी, बिस्तर, पलंग, अनाज आदि जलकर राख हो गए। प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने खाने-पीने की व्यवस्था की वहीं, हल्का लेखपाल खालिद अंसारी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…