श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से नष्ट होते हैं जन्म जन्मांतर के पाप- आचार्य विनय पाण्डेय

श्रोताओं को कथा का रसपान कराते कथावाचक आचार्य विनय पांडेय

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही चीनी मिल के समीप स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि श्रोताओं को कथा का रसपान कराते कथावाचक आचार्य विनय पांडेय ने कहा कि, कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है।
कथाक्रम में कथावाचक ने मनु शतरूपा से सृष्टि क्रम आगे बढ़ने, देवहुति का कर्दम मुनि से विवाह प्रसंग व भगवान कपिल अवतरण की कथा सुनाई । इसके पूर्व प्रथम दिन भक्ति नारद संवाद प्रसंग व गोकर्ण उपाख्यान की चर्चा करते हुए कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा श्रेष्ठ जीवन ज़ीने की शैली है, इसके माध्यम से जीव अपनी आसक्तियों का समूल नष्ट कर सकता है। प्रेतयोनि में धुंधकारी ने कथा श्रवण किया व आसक्ति का शमन कर बैकुंठ का अधिकारी बना। इस दौरान मुख्य यजमान कुसुमलता देवी, अश्विनी तिवारी, श्वेता तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, डा. अरूण तिवारी, सुनील तिवारी, अरविंद तिवारी, संतोष श्रीवास्तव,पंकज त्रिपाठी आदि श्रोता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

2 hours ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

3 hours ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

3 hours ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

3 hours ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

3 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

3 hours ago