दो दिवसीय श्री अन्न कार्यशाला सम्पन्न

किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन, ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार की दी जानकारी

वैज्ञानिकों की बताई तकनीकी और जानकारी से मोटे अनाज की खेती को आगे बढ़ाएं किसान विधायक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मिलेट्स कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सदर अंकुर राज तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स का सेवन हमारे पूर्वज किया करते थे, बाजरा, ज्वार, सवाँ, कोदो, मडुआ के चावल, रोटी, खीर, खिचड़ी घरों में बनती थीl जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता थाl समय के साथ हमारे खाने का ढंग बदला और हमारी थाली में गेहूं चावल ने स्थान ले लिया और बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने लगी।
उन्होंने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ‘‘श्री अन्न’’ जो कभी गरीबों का आनाज हुआ करता थाl आज पूरे विश्व में प्रचलित हो गया है, बड़े- बड़े अमीर लोगों में इसकी मांग बढ़ गयी। दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन में माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रयास से पूरे विश्व के देशों के प्रधान मंत्री, राष्टृपति सम्मिलित हुए, जिनके भोजन में ‘‘श्री अन्न’’ के भोजन परोसा गया जो देश के उन्नत कृषि एव संस्कृति की देन है। जिस प्रकार से श्री अन्न की मांग बढ़ रही है, आने वाले कुछ वर्षाे इसकी कीमत मे तेजी से वृद्धि होगी, अतः किसान भाइयों से अपील है कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग के वैज्ञानिकों के बताई हुई जानकारी एवं तकनीकी से अपनी खेती को बनाए साथ ही रासायनिक उर्वरकों, दवाई, का कम से कम प्रयोग करें, रसायन से कीट तुरन्त मर जाते हैं, तो विचार करें कि यह रसायन शरीर में जा रहा है, तो हमारे शरीर के अंगों को अत्यधिक नुकसान कर रहा, जिसे बदलने की आवश्यकता है।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने संबोधन में कहां की पूर्व में छानी की लौकी सब्जी हुआ करती थी, उसके स्वाद एवं वर्तमान की लौकी सब्जी स्वाद में बहुत अंतर हो गया है, पहले के अन्न स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक एव रसायन से मुक्त थे, जिसकी इस समय बहुत आवश्यकता है, अतः किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपनी खेती को जैविक ढंग से परंपरागत रूप में करें, जो उनके लिए आय के साथ-साथ अच्छी सेहत का भी स्रोत बनेगा।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कार्यक्रम आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद के किसानों उपभोक्ताओं एवं मिलेट्स के विक्रेताओं को जोड़कर इस कार्य को चलाया जा रहा है ताकि आने वाले समय में जनपद मिलेट्स के लिए एक अच्छा उत्पादक केंद्र बन सके ।
इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र राय, राम उजागर चौधरी, सहित अन्य किसानों को अच्छी खेती हेतु सम्मानित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

22 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

23 hours ago