पूर्व विधायक मंत्री सांसद रहे स्वर्गीय हरिवंश सहाय को दी गई श्रद्धांजलि:सत्यदेव यादव

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

स्वर्गीय हरिवंश सहाय के द्वितीय पुण्यतिथि पर भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र स्थित मायापुर ग्राम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव के मायापुर ग्राम स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई विधानसभा क्षेत्र भाटपार रानी से विधायक ,मंत्री, एवं सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद रहे स्वर्गीय हरिवंश सहाय को उनके पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली सभा में चाहने वालों ने उन्हे अपना भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक स्वर्गीय हरिवंश सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कीर्तित्व पर प्रकाश डाल श्रद्धांजलि सभा में आए हुए लोगों ने एक स्वर से उन्हें समाज के अंतिम बयक्ति को न्याय दिलाने के लिए निरंतर एवं आजीवन संघर्षरत रहने वाला समाज का सच्चा एवं सजग प्रहरी बताया है।सभा में आए हुए सभी लोगों में उनके जानने वाले हर व्यक्ति सामाजिक चिंतक ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए खुद को उनसे जुड़ा बता कर उनसे खुद को मिले उनके द्वारा स्नेह को याद कर भाव विभोर हो खुद की आंखें नम कर लिए। वहीं इस अवसर पर आए मुख्य अतिथियों में सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सत्यदेव यादव,जिला सचिव यूथ ब्रिगेड मंटू यादव, शिवम कुमार भारती कांग्रेस प्रदेश सचिव, जयप्रकाश यादव, विंध्याचल, राम आशीष शर्मा, लुटावन यादव, गेना यादव सहित समस्त ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जन मौजूद रहे हैं। स्वर्गीय हरिवंश सहाय की यह द्वितीय पुण्यतिथि भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र स्थित मायापुर ग्राम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव के मायापुर आवास पर आयोजित की गई थी। जहां स्वर्गीय हरिवंश सहाय की पुण्यतिथि मनाई गई ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

2 minutes ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

14 minutes ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

25 minutes ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

12 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

12 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

13 hours ago