ग्राम प्रधान को गाली गलौज देने पर ग्रामीणों ने पड़कर खूब की पिटाई
बड़हलगंज/गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा गांव में रविवार करीब 12:00 दिन में पकड़पुरा गांव के प्रधान राम नारायण निषाद द्वारा प्रधान को अपशब्द कहने पर ग्रामीणों ने पड़कर कर दी खूब पिटाई , मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान रामनारायण निषाद अपने समर्थकों के साथ धौरहरा गांव में दो वाहनों से पहुंचे ,मौके पर प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर दुबे के नहीं होने पर ग्रामीणों से उलझ गए , ग्रामीणों ने कई बार मना भी किया लेकिन वे हद पार कर दिए। तभी एक व्यक्ति से वाद विवाद होने पर ग्रामीणों ने कर दी खूब पिटाई. इस दौरान उनके चार सहयोगियों को कमरे के अंदर बंद कर ताला लगा दिया I विवाद के दौरान रामनारायण निषाद मौके से फरार हो गए जबकि कई अन्य साथी घायल भी हो गए, 112 डायल कर सूचना देने पर पुलिस पहुंची I घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गयाI कमरे के अंदर बंद किए गए समर्थकों को गोला पुलिस ने कब्जे में ले लिया है I
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…