भगत सिंह के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव की शहादत दिवस पर सलेमपुर के गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नगर के तमाम साथी मौजूद रहे इस सभा को संबोधित करते हुए सतीश कुमार ने कहा कि भगत सिंह 11 वर्ष की उम्र में थे तभी से वह गांधी जी के आंदोलन से प्रेरित होकर आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे चौरी चौरा कांड के बाद में जब गांधी जी ने असहयोग आंदोलन वापस लिया तो उनको बहुत गहरा धक्का लगा अब उनका मकसद सिर्फ आजादी का था भगत सिंह ने साम्राज्यवाद के खिलाफ देश के नौजवानों, किसानो और मजदूरों को प्रेरित किया भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव ने बहुत कम उम्र में फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूम लिया था भारत के जनवादी नौजवान सभा के पूर्व जिला सचिव कामरेड रामनिवास कहां की भगत सिंह का सपना शोषण विहीन समाज का था जिसके अंदर एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का शोषण न कर सके उनको समय से 12 घंटे पहले अंग्रेजों ने फांसी दे दी मात्र 23 साल के नौजवान एक चिट्ठी के अंदर लिखते हैं कि हम राजनीतिक बंदी हैं हमको फांसी नहीं हमको गोली से उड़ा देना चाहिए यह जज्बा था भगत सिंह का एक देश प्रेम के प्रति प्रेमचंद यादव ने कहा कि भगत सिंह ने असेंबली के अंदर जो बम फेंका था बम फेंकने के बाद में वह अपनी गिरफ्तारी इसलिए देते हैं ताकि ट्रायल के अंदर उनके क्रांतिकारी विचार पूरे देश के कोने-कोने में पहुंच सके इस सभा को संबोधित करते हुए कामरेड बालेंद्र मौर्य ने कहा कि जब उनको फांसी देने जा रहे थे तो वह लेनिन को पढ़ रहे थे वह कहते हैं एक क्रांतिकारी दूसरे क्रांतिकारी को सलामी दे रहा है भगत सिंह को 500 से ज्यादा किताबों का अध्ययन था वह कहते थे हमें सिर्फ गोरेअंग्रेजों से ही आजादी नहीं चाहिए बल्कि भारत के अंदर काले अंग्रेजों से भी आजादी चाहिए वह किसान और मजदूर की सत्ता करना चाहते थे इस सभा को रियाज अहमद मंसूरी ,परमहंस भारती, सुशील यादव, आदि ने संबोधित किया इस सभा में संजय कुमार गौड़ सिकंदर कुमार संजय कुमार गुप्ता प्रदीप यादव सभासद अनिल यादव आदि मौजूद रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

23 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

23 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

23 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

23 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

24 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

24 hours ago