प्रो. केके मिश्रा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में हीरक जयंती समारोह के क्रम में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर के. के मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि प्रोफेसर मिश्र गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व छात्र और प्रथम पीएचडी उपाधि प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय समाजशास्त्र विभाग की पाठ्य सामग्री भारतवर्ष के समाजशास्त्र विषय के प्रमुख सभी संप्रदायों द्वारा नियत पाठ सामग्री के आधार पर निर्मित है।
कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों का स्वागत समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अनुराग द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता पांडेय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. मनीष पांडेय ने स्मृति के रूप में विशेष रूप से निर्मित कराए गए अंग वस्त्र प्रदान कर सभी पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी स्मृतियों को साझा किया और सभी ने फिर से स्मृतियों में जीवन जीने का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago