स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने कुम्हारों को बांटा इलेक्ट्रिक चाक और सांचा

प्रजापति समाज के परिवार मिट्टी के दिए बनाने में जुटे

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक और सांचा बांटे थे।उद्देश्य था कि कुम्हार और कसघड़़ बिरादरी के लोग दीपावली पर प्रतिमाएं और दीपक बनाकर अच्छी आमदनी कर पाएं।सरकार का यह प्रयास अब कारगर साबित हो रहा है। दीपावली के दौरान मार्केट में मिट्टी के दीपकों और मूर्तियों की अधिक मांग होती है ऐसे में कुम्हारों के चाक तेजी से घूमने लगे हैं।बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के परिवार मिट्टी के दिए बनाने में जुटे हुए हैं।पूरा परिवार मिट्टी के डिजाइनर दीपक बनाने में लगे हुए हैं।बदलते हुए ट्रेंड के साथ साथ लोग डिजाइनर दिए भी खूब पसंद करने लगे हैं।रंग विरंगीं झालरों व मोम बत्तियों के बीच मिट्टी के दीपक आज भी लोगों के बीच अपनी उपयोगिता बनाए हुए हैं।मिट्टी के दीपों की मांग बढ़ती देख कुम्हारों के हाथ तेजी से दीपक बनाने के लिए चलने लगे हैं।इसके अलावा मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का भी बिक्री बढ़ चढ़कर हो रही है।विगत वर्षों की तुलना में इस बार दीपावली पर मिट्टी के दिए की मांग अधिक है।बढ़ती मांग को देखते हुए कुम्हारों के हाथ तेजी से चलने लगे हैं।कुम्हार अपने परिवार के साथ दीपों के साथ मिट्टी की मूर्तियां तैयार करने में जुटे हुए हैं। बनकटवा निवासी प्रजापति राजा राम ने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार मिट्टी के दीपों की मांग अधिक है इसे देखते हुए उनका पूरा परिवार दीपक बनाने में जुटा हुआ है।उन्होंने बताया कि अब लोग चाय व लस्सी भी कुल्हड़ में पीना पसंद कर रहे हैं इससे आमदनी बढ़ रही है।मोहल्ला आर्य नगर निवासी कसघड़ मोहम्मद यासीन बताते हैं कि इस बार बाजार में डिजाइनर दिए की डिमांड अधिक है इन दीपक की कीमत भी अच्छी मिल रही है ।सरकार द्वारा मिल रहे प्रोत्साहन से माटी कलाकार उत्साहित हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago