बाढ़ से जूझ रहे लोगों को राहत देने की कवायद तेज

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) उतरौला तहसील क्षेत्र में बाढ़ से जूझ रहे लोगों को राहत देने की कवायद तेज हो ग‌ई है।जल स्तर कम होने के साथ नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है तहसील के लगभग 152 गांव बाढ़ से प्रभावित की स्थिति शुरू से ही बनी रही।करीब 124 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। और लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित रही।इसमें क‌ई मकान व कच्चे घरों का भी नुकसान हुआ है।साथ ही फसलों का भी नुकसान हुआ है।प्रशासन ने योजना बनाई है कि सर्वे के बाद जिनके घर बहे होंगे,उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्रता की जांच के बाद शामिल किया जाएगा।तहसील से राहत सहायता भी मिलेगी,बाढ़ से प्रभावित लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
बीते दिनों आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र में बड़े स्तर पर तबाही हुई है अभी भी गांवों में जलभराव ही है,लेकिन नदियों का जल स्तर घटने से संकट टला है।अब प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए पहल की है।योजना बनी है कि जलभराव खत्म होने के बाद पंचायतों के माध्यम से लोगों को मनरेगा योजना से रोजगार देने की पहल होगी।इसके लिए कार्य चिन्हित होंगे और उन्हें गांव में रोजगार दिया जाएगा।इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना में बाढ़ प्रभावितों को शामिल करने के लिए तहसील के एसडीएम विकास विभाग को रिपोर्ट भेजेंगे।बताया जा रहा है कि शासन की ओर से बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।इसके तहत बाढ़ क्षेत्र में सर्वे की कवायद शुरू हो ग‌ई है। उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों को तय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा,इसके लिए विभागों को निर्देश दिया गया है जलस्तर कम होने के साथ ही सर्वे हो रहा है राहत किट आदि का वितरण किया जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago