इलाका छोड़कर भागे फेरी लगाने वाले दूसरे लड़के
बिहार(राष्ट्र की परम्परा)l झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में तीन फेरीवाले की डंडे से पिटाई के बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ।
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी में बिहार के शिवहर व मोतिहारी जिला के तीन फेरीवाले की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई,इनमें दो सगे भाई थे। तीनों का शव मंगलवार को जतरमा गांव के पास नदी किनारे से बरामद हुआ। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। तीनों बंदगांव में रहकर गांव-गांव घूम कपड़े की फेरी लगाते थे। इधर, एसपी आशुतोष ने भी तीन शव बरामद होने की पुष्टि की है।
इलाका छोड़कर भागे फेरी लगाने वाले अन्य लड़के
सूत्रों के अनुसार तीनों रविवार को बाइक से कपड़ा बेचने गुदड़ी प्रखंड की कमरोड़ा पंचायत की तरफ निकले थे, पर नहीं लौटे। मंगलवार को तीन फेरीवालों की हत्या की खबर मिलने पर बंदगांव में रहकर फेरी लगा नेवाले अन्य युवक क्षेत्र छोड़कर भाग निकले।
बिहार के रहने वाले थे तीनों युवक
मृतकों में राकेश कुमार (26 वर्ष) और रमेश कुमार (22 वर्ष) दोनों सगे भाई थे। ये दोनों बिहार के शिवहर जिला अगला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ठीकाहा के निवासी थे। वहीं, तीसरा मृतक तुलसी कुमार उर्फ तुलसी साह (24 वर्ष) पिता जोखू साह मोतिहारी जिला के पताही थाना भाकुरहिय गांव का निवासी था।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…