बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार की देर रात नगर स्थित बेचू शाह पोखरे पर बनवाये गए सार्वजनिक विवाह भवन से चोरों ने कि हजारों की चोरी। सार्वजनिक विवाह भवन में शुक्रवार को एक बारात रुकी हुई थी, बताया जा रहा है कि बारातियों के जाने के बाद पोखरी के सार्वजनिक शौचालय पर रखा टंकी, सहित अन्य सामग्री चोर कर उठा ले गए। बेचू शाह पोखर के प्रबंधक अमरेंद्र गुप्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि, बीती रात पोखरी पर एक बारात रुकी हुई थी बारात के जाने के बाद सभी लोग अपने घर को चले गए उसके कुछ ही देर बाद चोरों ने शौचालय पर रखा टंकी, शौचालय का दरवाजा, दर्पण, बैंच, सर्च लाइट चोर उठा ले गए हैं।

You missed