मन, कर्म, वचन से शुद्ध होना ही मौनी अमावस्या-पंडित प्रहलाद तिवारी
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्रीय परम्परा)l भागलपुर के कालीचरण घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौनी अमावस्या पर हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान ध्यान किया। प्रशासन द्वारा लोगों के नहाने की व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही।
आपको बता दे की मौनी अमावस्या के इस पावन पर्व पर देवरिया जिले के भागलपुर जो सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है यहां हजारों की संख्या में अमृत स्नान करने दूर दराज के गांव से लोग आते हैं। लोग अपने पितरों के मोक्ष हेतु स्नान, सूर्य को जल और दान पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
इस मौनी अमावस्या पर पंडित प्रहलाद तिवारी का कहना है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान और पूजन से बुद्धि विवेक दोनों मिलता है। संत मिलन और हरि कथा दुर्लभ चीज है। संगम पर जाएंगे तो संत मिले संत कैसे हैं यह तो लिखा गया है मौनी अमावस्या। मौन रहने और एक पैर पर खड़े रहने का हर भक्त को संकल्प लेना चाहिए, संकल्प लीजिए अपने विचारों को शुद्ध करने का। अपने व्यवहारों को शुद्ध करने का यही गंगा और यमुना के मिलन से जो तीसरी शक्ति उत्पन्न होती है वह हैं मां सरस्वती जो बुद्धि विवेक की जननी हैं । इस संसार में मनुष्य का जीवन, जीवन नहीं नरक बन जाएगा। अगर जो मां गंगा की तरह निर्मल, मां सरयु की स्वच्छ चरित्र ना हो, जिनके पास यह दोनों नहीं होगा तो बुद्धि विवेक भी नहीं होगा। यानी की मां सरस्वती नहीं मिल पाएगी। आज इस पावन पर्व पर संकल्प लीजिए कि हमें अपराध की तरफ नहीं जाना है , बुराई की तरफ नहीं जाना है हमें लालच नहीं करना है हमको विशेष परिस्थितियों में सत्य से अधिक नहीं होना है यही सनातन धर्म है जिनको यह समझ आ जाएगा समझ लीजिए उसी दिन रामराज आ जाएगा। हजारों लोग उनके इस वचन से लाभान्वित हुए। भागलपुर की इस पावन भूमि पर स्नान करने आए हुए लोगों की सेवा में भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर तथा पुलिसबल व जिले के अनेक सुरक्षाकर्मी लोगों की सेवा में लगे हुए थे। लोग नौकायन करते दिखे सेल्फी लेते हुए, नाव पर स्टीमर द्वारा लोगों ने खूब आनंद लिया। इस अवसर पर थाने के थाना अध्यक्ष अमित राय मजिस्ट्रेट रविंद्र मौर्य भागलपुर चौकी प्रभारी डॉक्टर महेंद्र दीवान धर्मेंद्र यादव मनीष चौहान योगेंद्र सिंह इत्यादि सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…
पिता ने किया बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार 15 साल तक बांधी राखी, फिर उसी…
नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…
सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…
शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…