धरा पर पाप ना छूटे


सोचता हूँ कवि बनू
कविता लिखू
कवि कर्म की रक्षा करू,
पर अकेले अन्धकार मे खड़ा
कब तक प्रकाश की प्रतीक्षा करू।
हे प्रभु मेरा धनुष ना रूठे
धरा पर पाप ना छूटे,
नहीं तो लघु बृक्ष पूछेगे
दादा बरगद तू लड़ा क्यों नही 
अन्धकार से,
जब तक न मिट जाता 
मानव के संसार से।
युद्ध के लिए तो मै-
तन-मन-धन से तैयार था,
पर पार्थ की तरह मुझ पर भी 
संसय सवार था।
वार किस पर करू-
अपने ही वन्धु बान्धव और मित्रो पर,
या उनके भीतर पल रहे कुकृत्यो पर।
योद्धा तुम्हे लड़ना पड़ेगा,
युद्ध मे मरना पड़ेगा।
छोड़ देगे तो आगे निकल जायेगा,
आ रही मानवता को 
राह मे खा जायेगा।
होरी धनिया का 
रक्त लेकर जा रहा वह पातक है,
आओ मिलकर मार डाले 
यही सबका घातक है।
आज फिर से जा मिला-
अरिदल से मेरा सारथी,
खून से लथपथ विजय की आरती।
जीत की चुनर पहनकर,
आ रही माँ भारती।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

2 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

2 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

2 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

2 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago