वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा )

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार को वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनके रहन-सहन, खान-पान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने अधीक्षक को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सचिव ने जिला चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए, ताकि वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकता है।निरीक्षण के बाद वृद्धाश्रम परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धजनों को विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने विशेष रूप से माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अधीक्षक अजित कुमार, लेखाकार भूपेन्द्र सिंह, स्टोर कीपर तेजबहादुर, केयर टेकर मुकेश सिंह, दयाशंकर वर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

2 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

3 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago