बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से राहत कार्य शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा कपरवार से सवारियों को लेकर बरहज बाजार की ओर जा रहा था। पलिया मोड़ के निकट पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
दुर्घटना में मईल थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी आकाश यादव (27) पुत्र रामसकल यादव, बिहार के सिवान निवासी दिलशाद (35) पुत्र मोबीन, बरहज थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ल निवासी पावंती देवी (60) पत्नी प्रभुनाथ, कपरवार निवासी अंजनी मद्धेशिया (24) पुत्री राधेश्याम तथा ई-रिक्शा चालक विवेक निषाद (40) पुत्र स्वर्गीय सूर्य प्रकाश निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पैना एकड़ंगा निवासी तेज नारायण पुत्र बसंत की मृत्यु हो गई।
चालक विवेक निषाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…