गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री के पुनर्निर्माण का कार्य शुक्रवार को प्रशासन की निगरानी में शुरू कराया गया। निर्माण को लेकर कुछ ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाया।
बताया गया कि गांधी आश्रम की बाउंड्री का एक हिस्सा कुछ माह पूर्व हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन भूमि को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उनका दावा था कि संबंधित क्षेत्र में उनकी भी भूमि शामिल है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों की जांच कराई तथा दोनों पक्षों से बातचीत की। राजस्व विभाग की जांच में गांधी आश्रम की भूमि अभिलेखों में दर्ज पाई गई, जबकि आपत्ति करने वाले पक्ष की भूमि अन्य स्थान पर दर्ज बताई गई।
भूमि संबंधी दावों को लेकर कुछ महिलाओं ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
बाद में क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान भी स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

20 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago