सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा )
सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए 15 हजार रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता मृत्युंजय सिंह निवासी दुहा बिहरा ने अपने खाते से अवैध रूप से निकाली गई धनराशि की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी की गई राशि को होल्ड कराया और बाद में शिकायतकर्ता के खाते में 15 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लिंक या डिजिटल भुगतान संबंधी धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा NCRP पोर्टल पर भी सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। थाना सिकन्दरपुर पुलिस की इस उपलब्धि से लोगों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…