गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
कथा के मुख्य यजमान एवं सोनमती देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधेश्याम पांडेय की अगुवाई में निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं। श्रद्धालु भगवान की झांकी, धार्मिक ध्वज एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना एवं पूजन संपन्न कराया गया। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, शंखनाद और जयघोष से वातावरण धर्ममय बना रहा।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन सायं 6 बजे से वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परम पूज्य आचार्य मानस जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान पांडेय परिवार के बटुकों का उपनयन संस्कार भी संपन्न होगा। 18 जून को कथा का समापन तथा 19 जून को हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर परमानन्द पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, अनुपम पांडेय, अभिषेक पांडेय, अक्षयवर, अरुणाभा, आयुष एवं अनवी सहित यजमान परिवार के सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…